अपना जिला

ट्रासफार्मर में लगी आग, चपेट में मस्जिद, हुआ नुकसान, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

(जाहिद इमाम)
मऊ। जिले में बिजली विभाग की लापरवाही से ट्रांसफार्मर में आग लग गई जिसकी वजह से मस्जिद में भी आग लग गई। पूरा मामला दक्षिण टोला थाने के सामने रखा हुआ ट्रांसफार्मर से तेल गिरने से मंगलवार को सुबह लगभग तीन बजे भोर में आग लग गई, आग इतनी भयावह थी कि बगल में स्थित मस्जिद को भी अपने चपेट में ले लिया, जिससे मस्जिद में रखा लाखों रूपये का सामान जलकर ख़ाक हो गया। शुक्र इस बात की थी मस्जिद में रखा कुरान सही सलामत बच गया। लेकिन मौके की नजाकत को देखने के बाद भी बिजली विभाग के बड़े अधिकारियो ने मौके का जायजा नही लिया। वही स्थानीय लोगों की सुचना पर फायर विभाग की दो गाडियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस पुरे मामले में बिजली विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नही है।
वही मस्जिद के इमाम ने बताया की थाने के सामने ट्रांसफार्मर रखा हुआ है और मस्जिद भी है। कई दिनों से तेल गिर रहा था और इसकी सुचना हमने बिजली विभाग को दिया था लेकिन बिजली विभाग ने कोई कार्यवाई नही किया और आज सुबह भोर में आग लग गई और आग की लपटे इतनी तेज थी कि मस्जिद में भी आग लग गई और लाखो रूपये का नुकसान हो गया। घटना को लगभग आठ घंटे बीत चुके है लेकिन अभी बिजली विभाग का कोई बड़ा अधिकारी नही पहुंचा। इसमें बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ये घटना हुइ है और मस्जिद का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *