ज्ञान का सृजन सरलता से होगा : डा.जयप्रकाश मल्ल
( पवन कुमार पाण्डेय )
मधुबन। शिक्षा क्षेत्र फतेहपुर मंडाव के पांती स्थित कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को स्मार्ट क्लास का उद्घाटन सेवानिवृत्त निदेशक राष्ट्रीय कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग उ. प्र. डा.जय प्रकाश मल्ल व खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दीनानाथ पांडेय ने की। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करतें हुए डा. जय प्रकाश मल्ल ने कहा कि स्मार्ट टीवी के माध्यम से बच्चों के अंदर ज्ञान का सृजन सरलता से होगा तथा वह ज्ञान उनके मन और मस्तिष्क में स्थाई रहेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पंकज कुमार सिंह ने तकनीकी शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि स्मार्ट टीवी के माध्यम से शिक्षक विषय को रुचिकर बनाएंगे तथा बच्चों में उत्सुकता बढ़ेगी। चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया,बबलू ठठेरा, दीनानाथ पांडेय, सभासद आलोक मल्ल ने कहा कि बच्चे टीवी स्क्रीन पर ऑडियो विजुअल के द्वारा कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित पढाई कर सकेगे । प्रधानाध्यापक राधे श्याम पांडेय ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विद्यालय में जन सहयोग से सुविधा मुहैया कराए जाने पर बल दिया । मनोरंजन के साथ अब छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन कन्हैया यादव ने किया। इस मौके पर रामानंद राव, संजय सिंह जमील अहमद अंसारी, अनीता सिंह, गरिमा सिंह, अमित सिंह आदि रहें ।


