जिला कारागार में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने किया मास्क वितरण
मऊ । कोरोना के फैलने से रोकने के लिए मास्क का उपयोग सबसे अधिक प्रभावी होता है। हाथो को बार बार धुलने के साथ साथ मास्क को लगाना अति आवश्यक है। उक्त विचार है जिला कारागार मऊ के जेल अधीक्षक अविनाश गौतम के। वे जिला कारागार के सभागार मे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित मास्क वितरण समारोह मे उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा किकोरोना को जीतने मे मास्क के उपयोग की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ राम गोपाल गुप्ता ने कहा कि कारागार मे बंदियों की सुरक्षा के साथ साथ बंदी रक्षको व जेल कर्मियो की भी सुरक्षा अनिवार्य है। इसी क्रम मे बंदियों व बंदी रक्षकों को स्तरीय मास्क का वितरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर व्यापार मण्डल के महा मंत्री कन्हैया लाल जायसवाल जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह मीडिया प्रभारी आनंद गुप्ता उपमंत्रि सुनील यादव नगर महा मंत्री श्याम मद्धेशिया युवा मंत्री दिलीप गुप्त नगर सचिव हरिश्चन्द्र गुप्ता तथा जेल चिकित्सक डॉक्टर मोहम्मद आसिफ नोमानी जेलर अजय कुमार झा उप जेलर शिव स्वरूप पाल जेल वार्डन द्वारिका प्रसाद तथा रविंद्र कुमार रामनरेश उमेश कुमार विकेश प्रजापति बृजेश सिंह महातम यादव भगवान प्रसाद आदि बंदी गण मौजूद रहे।

