रचनाकार

जितना हो सके दूसरो की मदद करना है, हम सब भारतवासी को मिलकर लड़ना है

( अनामिका श्रीवास्तव )

ये बहुत ही बड़ी महामारी है
इससे बचने का हमारा प्रयास जारी है
ये ऐसा कठिन समय भारत पर आया है
जो भारत ही नहीं पूरे विश्व में तबाही मचाया है
चीन,अमेरिका,भारत सबको इसने सताया है,
इस विपत्ति के समय में जहां मैंने लोगो को हताश पाया है,
वही मैने आपने भारत को एक साथ पाया है,
कुछ जरूरी चीजों को WHO ने बताया है,
वैक्सीनेशन, सोशल डिस्टेनिसिंग और
मास्क को बार बार दोहराया है
अगर उनके इन सुझाव को हम ध्यान देंगे
सच मानिए एक दिन हम इस महामारी को हरा देंगे
डॉक्टर, पुलिस और कर्मचारियों ने
अपने कर्तव्यों को निभाया है
अपने देश को बचने के लिए अपने प्राण तक गंवाया है
सरकार ने भी अदभुद साहस दिखाया है
लॉकडॉन, वैक्सीनेशन और जरूरी कदम उठाया है
न केवल अपने बल्कि अपने देश के लिए करना है
जरूरी न हो तो बाहर नही निकलना है
बाहर निकलने पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है
जितना हो सके दूसरो की मदद करना है,
हम सब भारतवासी को मिलकर लड़ना है।

अनामिका श्रीवास्ताव, बीएल ऐड (चतुर्थ वर्ष) की छात्रा हैं वे गोंडा की रहने वाली हैं

4 thoughts on “जितना हो सके दूसरो की मदद करना है, हम सब भारतवासी को मिलकर लड़ना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *