अपना जिला

जल निगम द्वारा लगाया गया सोलर आरो प्लांट छः माह में ही धड़ाम

◆ क्षेत्रीय विधायक ने 15 लाख की लागत से बने इस प्लांट का उद्घाटन पिछले 25 मार्च को किया था

बिल्थरारोड/बलिया। बिल्डिंग, ओवर ब्रिज, रिवर ब्रिज, गिरना तो आम बात हो गई है। छोटे-छोटे विकास के लिए जनता की आवश्यकता को पूरा करनेे के लगाए गए आरो प्लांट भी बिना आंधी व तूफान के गिर जा रहे हैं ऐसेे में संबंधित विभाग से इंंजीनियर ऐसे कार्यों के निर्माण के समय क्या करते हैं किस गुणवत्ता की जांच करते हैं वह समझ से परे है। सीयर विधाानसभा क्षेत्र के कैथी खतीमपुर में जलनिगम द्वारा 15 लाख की लागत से लगाया गया सोलर आरो प्लांट की टंकी सोमवार को दोपहर 1 बजे तेज आवाज के साथ शेड सहित नीचे गिर पड़ा। पान टंकी के गिरने से लाखो रूपये मेें लगा आरो मशीन पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इसी वर्ष 25 मार्च को ही जल निगम द्वारा इसका विधिवत उद्घाटन वर्तमान विधायक से कराया गया था। इस बारे में पूछे जाने पर विधायक ने कहा कि वे इस सम्बन्ध में डीएम से बात करेंगे। कहा कि दोषी किसी हाल में बख्से नही जायेंगे।

भ्रष्टाचार मुक्त भारत का क बात करने वाली भाजपा सरकार में गुणवत्ता का आलम उस समय नजर आया जब 6 माह पूर्व ही उद्घाटित हुए सोलर आरो प्लांट की टंकी शेड सहित नीचे गिरकर ध्वस्त हो गयी। मजेदार बात यह है कि पिछले 25 मार्च को कैथी खतीमपुर गांव में इस 7 हजार लीटर क्षमता के सोलर आरो प्लांट का क्षेत्रीय विधायक धनन्जय कन्नौजिया द्वारा ही उद्घाटन कराया
गया था। लगभग 6 माह पूर्व गांव में आरो प्लांट के लगने से ग्रामीणों में खुशी का ठिकाना ही था। उनका मानना था कि इस प्लांट के लगने से उन्हे दूषित पानी से छुटकारा मिल जायेगा। सोलर प्लांट आरो से पाइप लाइन जोड़कर गांव को भी जल आपूर्ति सुनिश्चित करायी गयी थी। टंकी के गिरे की आवाज इतनी तेज रही कि वहां आसपास के ग्रामीण इकठ्ठे हो गये तथा आरो प्लांट ध्वस्त देखकर दंग रह गये। फिर क्या था ग्रामीणों में इसकी गुणवत्ता को लेकर चर्चायें शुरू हो गयी। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर
विधायक का कहना था कि गुणवत्ता से समझौता करने वाले कदापि बख्से नहीं जायेंगे। कहा कि इसकी जांच कर दोषियों पर कायर्वाही के लिए वह डीएम व विभाग से बात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *