अपना जिला

जलिया बाला बाग नरसंहार के शताब्दी वर्ष होने पर शहीदों की याद में जुलूस निकला

घोसी /मऊ। जलिया बाला बाग नरसंहार के शताब्दी वर्ष होने पर शहीदों की याद में यूथ फॉर चेंज के तत्वाधान में शुक्रवार की देर शाम को घोसी तहसील मुख्यालय से एक मशाल जुलूस निकालकर रोडवेज़ होते हुए मधुबन रोड स्थित मदरसा शमसुल ओलूम तक पंहुचा जुलूस का नेतृत्व कामरेड रजनीश भारती एवं मुशीर अहमद नेतृत्व कर रहे थे। जिसमें शुरुआती दौर में जालियां वाला बांग न भूलो ऊधम सिंह को याद करो आदि के नारे लगाये जा रहे थे। मदरसा समसुल ओलूम के पास पहुँच कर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर समापन हुआ ।इस जुलुस में जिला पंचायत सदस्य अवधेश कुमार बागी ,शंनी राव ,अविनाश ,सैय्यद अफाक ,डॉक्टर त्रिभुवन नाथ ,विद्यासागर ,आकीब सिद्दीकी ,मनोज सिंह ,शेख हिसामुद्दीन ,अविनाश ,रुबाब खान आदि शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *