छेड़खानी में एक व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। थाना हलधरपुर मेंं दिनांक 09.05.18 को उप निरीक्षक गोपाल सिह मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर भीमपुरा मोड़ से जगधारी पुत्र शिशुपाल निवासी बेलौझा थाना हलधरपुर मऊ को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्त के विरूध्द मु0अ0सं0 113/18 धारा 354(क) भादवि व 7/8 पोस्को एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।
