छात्रा से छेड़खानी मामले में आरोपित मुख्य वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ। थाना मधुबन में 09.09.17 को उप निरीक्षक रामानन्द यादव मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर दुबारी तिराहे से मु0अ0सं0 430/17 धारा 354, 504, 506 भादवि व 7/8 पोस्को एक्ट में फरार वांछित अभियुक्त मुन्ना यादव पुत्र रामअवध निवासी भेड़कुल सुल्तानपुर सेहुलिया थाना मधुबन मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।