चोरी की 60 हजार साड़ी के बंडल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार
मऊ। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 04.04.18 को थाना कोपागंज पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर बापू इण्टर कालेज तिराहे से साड़ियों की बिक्री के लिए ले जाते समय दो नफर अभियुक्त क्रमशः अबरार अहमद पुत्र मुमताज अहमद उर्फ मुर्तजा निवासी डोमनपुरा फैजी गेट थाना दक्षिणटोला मऊ के कब्जे स 70 अदद साड़ियां कीमत लगभग 35000 रू. व अहमद सईद पुत्र मो. नेसार निवासी हुंसापुरा थाना कोपागंज मऊ के कब्जे से 50 अदद साड़ियां कीमत लगभग 25000 रू. बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामद साड़ियां थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 83/18 धारा 380 भादवि से संम्बन्धित पायी गयी। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत उक्त अभियोग में धारा 457/380/411 भादवि की बढोत्तरी करते हुये अभियुक्तों का चालान न्यायाल किया गया।
बरामदगी- 1. 120 अदद साड़ी कीमती लगभग 60000 रूपये।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-1. अबरार अहमद पुत्र मुमताज अहमद निवासी डोमनपुरा फैजी गेट थाना दक्षिणटोला। 2. अहमद सईद पुत्र मो. नेसार निवासी हुंसापुरा थाना कोपागंज मऊ
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-निरीक्षक रामकृष्ण द्विवेदी एसएचओ थाना कोपागंज मऊ, उपनिरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी प्रभारी चौकी कस्बा थाना कोपागंज, आरक्षी अविनाश धर दूबे, सुनील विश्वकर्मा, मनोज सिंह यादव थाना कोपागंज मऊ।

