चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर गिरफ्तार
मऊ। दिनांक 03.03.2021 को थाना *कोपागंज* पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान हिकमा चट्टी के पास से दुर्गेश कनौजिया पुत्र रामजी कनौजिया निवासी जुम्मनपुरा थाना कोपागंज जनपद मऊ के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्प्लेण्डर यूपी 50 एए 8044 बरामद गिरफ्तार किया गया। उक्त मोटरसाइकिल चोरी के चोरी के सम्बन्ध में थाना जियनपुर जनपद आजमगढ़ में अभियोग पंजीकृत है। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 72/21 धारा 41.411 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
