चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर गिरफ्तार
मऊ। थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान रोडवेज के पास से विपिन राजभर पुत्र विजय राजभर निवासी कमालपुर कोलौरा थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल टीवीएस अपाचे बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ की उक्त मोटरसाइकिल दिनांक 18.11.2020 को बाईपास से चोरी हुयी थी जिसके सम्बन्ध में वादी रामअवतार निवासी भुजई थाना मुहम्मदाबाद की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 484/20 धारा 379 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत था। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत अभियोग में धारा 411,414,419,420 भादवि0 की बढ़ोत्तरी कर चालान न्यायालय किया गया।
