घोसी में सपा के धरने में नेताओं ने पत्रक के साथ सौंपा तीन बोरी आलू
घोसी। समाजवादी पार्टी के मुखिया अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं नेताओं वह पदाधिकारियों ने घोसी विधानसभा के तहसील मुख्यालय पर एक विशालकाय धरने का आयोजन किया। धरने के दौरान घोसी ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह के नेतृत्व में नेताओं ने ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन के साथ तीन बोरी आलू भी सौंपा।
एमएलसी रामजतन राजभर ने कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। आये दिन हत्या, लूट, बलात्कार, छिनैती, डकैती और छेड़छाड़ की घटनायें हो रही हैं। कानून नाम की कोई चीज नहीं दिख रही है। पूरा प्रदेश जंगल राज की ओर बढ़ रहा है।
पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने सत्ता संभालते ही आलू खरीद का वादा किया था लेकिन उसका वादा खोखला निकला। किसान आलू सड़कों पर फेंक कर खून के आंसू रो रहा है उन्होंने प्रदेश में सरकार की हर कार्य योजनाओं को फिसड्डी बताया। श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार अपने चुनावी वायदों से पूरी तरह मुकर रही हैं। चुनाव के दौरान लोक लुभावन बाते करने वाली पार्टी सरकार में आने के बाद पूरी तरह जन विरोधी कार्य कर रही है।
घोसी के ब्लाक प्रमुख सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश वह केंद्र की सरकार सिर्फ झूठी बातों के लिए ही जानी जा रही हैं उनका कोई काम जनमानस के बीच दिखाई नहीं दे रहा है।
धरने के दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं ने घोसी के एसडीएम को अपना ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के साथ नेताओं ने 3 बोरी आलू भी सौंपा। बाद में आलू को उनके वाहन में रख दिया, जिसे वाहन से उतार दिया गया। आलू को नेताओं ने सड़क पर फैला दिया।
इस दौरान सपा नेताओं ने सड़क पर आलू और टमाटर फेंक कर सरकार की किसान विरोधी नितियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर इस अवसर पर लालचन्द यादव, रामभवन, शम्सतबरेज, राजेन्द्र पाण्डेय, विशाल सिंह, जयप्रकाश कन्नौजिया, रामधनी यादव, कुद्दुस अंसारी, नेसार अहीर, राजकुमार पूर्व प्रमुख, रामअलम राय, अफाउललाह खान, अमरेन्द्र बहादुर यादव, रामगीना यादव आदि नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।
