घोसी में पोखरे के पास विकलांग युवती का शव मिला
घोसी /मऊ । कोतवाली के माछिल जमीन माछिल गांव के पूरब स्थित पोखरे पर बुधवार की सुबह विकलांग युवती का शव मिलने से लोग अवाक रह गए। प्रधान की सूचना पर पंहुचे कोतवाल ने आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के साथ लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। लड़की के गले व चहरे पर चोट के निशान से लोगों ने हत्या का आशंका जताया। इसको लेकर तरह तरह की चर्चा रही। मृतका के पिता पोखरे के रखवाली भी करते थे। भाई दुर्गविजय राजभर की माछिल जमीन माछिल गांव के पूरब एक व्यक्ति का पोखरा है। बुधवार की सुबह कुछ लोग दैनिक क्रिया को गए थे। पोखरे के बंधे पर रखे चौकी पर लड़की की लाश को देख कर अवाक रह गए।क्षइस बीच एक लड़के द्वारा गांव के भरटोला में पंहुच कर मृतका के परिजनों को बताया कि पोखरे पर एक लड़की की लाश चौकी पर पड़ी है। इस पर जब पिता दीपचंद्र राजभर पंहुचे तो पाया कि मृतिका उनकी पुत्री गीता 17 है। इसको देख कर वह अवाक रह गए।
लोगों की सूचना पर पहुचे कोतवाल डी के श्रीवास्तव ने मौका मुआवना करने के बाद मृतिका की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतिका के पिता दीपचंद्र राजभर ने बताया की मंगलवार को फार्म से शाम को आकर घर पर खाना खाने के बाद सोने चला गया। बच्चे देर रात्री तक क्रिकेट मैच देखे। तब तक तो गीता जगी थी। अनुमान जताया कि भोर में वह पोखरे पर गयी होगी। सुबह हम लोग समझे की वह घर में सो रही है।
