ग्रीन गैंग से पुलिस ने मिलाया हाथ, दूर होंगी बुराइयां
ग्रीन गैंग से मिलकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने काबिले तारीफ पहल की है. नक्सलवाद , शराब, ड्रग्स, जुए, घरेलू हिंसा और महिलाओं के खिलाफ अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस ने ग्रीन गैंग से हाथ मिलाया है.

मिर्जापुर के 10 गांवों में ग्रीन गैंग की कुल 150 से अधिक महिलाएं इन अपराधों के खिलाफ आवाज उठाएंगी. और जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद भी लेंगी. ग्रीन गैंग पहले से ही इन बुराइयों के खिलाफ पहल करती रही हैं. आईपीएस आशीष ने ग्रीन गैंग से हाथ मिलाकर समाज में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाया है.

हम उम्मीद करते हैं कि ग्रीन गैंग और उत्तर प्रदेश पुलिस की ये पहल जरूर कामयाब होगी.

