नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी, तेल चोर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. नोएडा के सेक्टर-49 थाने की पुलिस ने बिजलीघर से गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में 4 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने एक कैंटर, होंडा सिटी कार और चोरी की 250 लीटर डीजल बरामद की है. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ में जुटी है.

