अपना जिला

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक शातिर लूटेरा गिरफ्तार

मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ अनुराग आर्य के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी मधुबन राजकुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 12.08..2020 को थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान पहसा तिराहा से शातिर लुटेरा अपराधी आदित्य यादव उर्फ गोलू यादव पुत्र बृजेश यादव निवासी ग्राम पहसा थाना हलधरपुर जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त आदित्य यादव एक शातिर किस्म का लूटेरा है। इसने अपने साथियों के साथ दिनांक 27.01.2020 की शाम 6ः30 बजे रतनपुरा बाजार में लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें आरोप लगने के बाद अभियुक्त एवं उसके साथियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत है। आदित्य यादव उर्फ गोलू वर्तमान में थाना हलधरपुर के मुकदमा अपराध संख्या 287/20 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित था जिसे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ द्वारा नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *