Uncategorized

गाजीपुर जिले के भूतहिया टांड से बुजुर्गा मार्ग पर रेलवे क्रासिंग संख्या 21 पर 18 मार्च को सुबह से सायं तक सड़क यातायात रहेगा पूर्णतः बंद

वाराणसी। गाजीपुर सिटी-शहबाजकुली स्टेशनों के मध्य गाजीपुर जिले के भूतहिया टांड से बुजुर्गा मार्ग पर पड़ने वाले रक्षित रेलवे क्रासिंग संख्या 21 पर रविवार 18 मार्च को सुबह 08:00 बजे से सायं 08:00 बजे तक विद्युतीकरण एवं दोहरीकरण के मानक के अनुरूप संशोधन निर्माण कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेगा।
गाजीपुर में निर्माण विभाग द्वारा वाशिंग पिट का कार्य कार्य जा रहा है। इस संबंध में समपार संख्या 21 के रस्ते ह्युम पाइप डालने का कार्य 18 मार्च को प्रातः 08:00 बजे से सायं 08:00 बजे तक किया जयेगा। जनपद गाजीपुर में स्थित भूतहिया टांड से बुजुर्गा मार्ग पर पड़ने वाले लेवल क्रासिंग संख्या 21 पर कुछ निर्माण कार्य होना भी प्रस्तावित है। इस कार्य के दौरान उक्त सड़क मार्ग सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।
अतः जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि उक्त तिथि एवं अवधि के दौरान आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें अथवा इस मार्ग पर यात्रा स्थगित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *