चर्चा में

खुशखबरी…अब मात्र 80 मिनट में गोरखपुर से दिल्ली

पूरे पूर्वांचल के लिए एक बहुत अच्छी खबर है. अब आप महज 80 मिनट में गोरखपुर से दिल्ली की यात्रा तय कर सकेंगे वो भी केवल 2,999 रुपये में जी हां आपने जो खबर पढ़ी वो सोलह आने सच है. ये जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार ने दी है.आज सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने इसकी शुरूआत की है. स्पाइस जेट की बोइंग विमान अब गोरखपुर से भी उड़ान भर सकेगी इसकी शुरुआत खुद सीएम ने स्पाइस जेट के विमान को हरी झंडी दिखाकर की है. इस विमान एक बार में 186 यात्री यात्रा कर सकेंगे. तो है ना अच्छी खबर तो दोस्तों सीट बेल्ट बांध लीजिए और महज 80 मिनट में राजधानी की यात्रा करने के लिए तैयार हो जाइये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *