खाद्य विभाग ने सड़े,गले,कटे फलों के बिक्री पर लगाई रोक, एक कुंटल फलों को कराया नष्ट
मऊ। आयुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ एवं जिलाधिकारी मऊ के निर्देश पर गुरुवार को जनपद मुख्यालय स्थित भीटी चौराहा, आजमगढ़ तिराहा, गाजीपुर तिराहा, पर बिकने वाले जूस व फल स्टालों का औचक निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा किया गया।भीटी चौराहे पर निरीक्षण के दौरान दुर्गा सोनकर, राजेश प्रसाद,अजय सोनकर, मेवाती देवी, गौतम,केशव, डब्लू सैनी, धर्मेंद्र कुमार के स्टालों पर सड़े,गले व कटे आम,केला, मौसमी,तरबूज का विक्रय किया जा रहा था,जिसे तत्काल जांच दल द्वारा विनष्ट कराया गया। इसी प्रकार आजमगढ़ तिराहा पर निरीक्षण के दौरान विजय बहादुर, आनंद सोनकर, कमलेश खरवार, और सागर द्वारा स्टालों पर सड़े- गले आम और केला का विक्रय किया जा रहा था, जिसे नष्ट कराया गया।गाजीपुर तिराहे पर बलराम सोनकर, राधेश्याम,भोला राजभर व हिमांशु द्वारा सड़े गले कटे आम,केला आदि फल को भी नष्ट कराया गया।
इस प्रकार टीम द्वारा लगभग 30 किलोग्राम आम,35 दर्जन केला, 50 किलोग्राम तरबूज,6 किलो मौसमी,और 5 किलोग्राम अनार अस्वस्थ होने के कारण नष्ट कराया गया,विक्रेताओं को चेतावनी दी गई कि उनके द्वारा सड़े गले फॉलो का विक्रय करते हुए पाया गया उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
सचल दल में अभिहित अधिकारी एसके त्रिपाठी के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामानंद यादव,नसीम खान,पंकज कुमार यादव मौजूद थे।

