कैलाश को मिला आनरेरी फेलोशिप सम्मान
लखीमपुर। सदर तहसील के ग्राम उधन्ना निवासी डॉ.कैलाश चंद्र यादव को जीव विज्ञानं के क्षेत्रमें उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए सोसाइटी ऑफ़ लाइफ साइंस सतना मध्य प्रदेश के आनरेरी फेलोशिप से सम्मानित किया गया।डॉ. कैलाश हिमांचल प्रदेश के महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय में जन्तु विज्ञानं विभाग में सहायक प्रवक्ता के पद पर तैनात है। डॉ.यादव ने तराई परिक्षेत्र में पाई जाने वाली मछलियों की जैव विविधता पर शोध कार्य किया है। उन्हें यह सम्मान भारतीय उप महादीप में पाई जाने वाली चन्ना मेरुलियस( फ़ूल वाली साल) मछली के प्रजनन,संवर्धन तथा संरक्षण पर किये गए महत्वपूर्ण शोध कार्य के लिए प्रदान किया गया है।