कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को किसी भी प्रकार की शिकायत, सुझाव, मांग या राय देनी हो तो राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष रखे : स्वामी प्रसाद मौर्य
बिल्थरारोड/बलिया। प्रदेश सरकार ने रोजगार मेले का आयोजन कर अब तक 70 हजार लोगों को रोजगार देने का कार्य किया है। प्रदेश के कबिना मंत्री ओम प्रकाश राजभर की यदि कोई भी राय हो सुझाव हो या मांग हो तो उन्हे उसे राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने दर्ज करानी चाहिए। सार्वजनिक मंचो से पब्लिक में बोलने से इसका कोई औचित्य नही उठता है। यह केवल सस्ती लोकप्रियता के लिए सस्ती बयानबाजी है। उक्त उदगार प्रदेश के काबिना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार को विधायक धनन्जय कन्नौजिया के जमुआंव स्थित आवास पर व्यक्त कर रहे थे।
श्री मौर्य ने कहा कि श्रम मंत्रालय द्वारा गरीबों व श्रमिकों के लिए अनेक लोककल्याणकारी योजनाओं का सूत्रपात किया गया है।
कहा कि नौकरी के नाम पर नौजवानो का शोषण न हो इसके लिए उनके द्वारा सेवायोजन वेब पोर्टल डेवलप किया है। जिस पर किसी विभाग में रखे जाने वाले कर्मचारियों की सूची इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी। उन्होने कहा कि श्रम मंत्रालय द्वारा मजदूरों के लिए कई लोककलयाणकारी योजनायें चलायी गयी है। दावा किया कि आजादी के बाद वह किसी प्रदेश के पहले ऐसे मंत्री हैं जो लेबर चौराहे पर जाकर खुद श्रमिकों की आपबीती सुनता हूं तथा उनका कैम्प लगाकर निवारण भी करता हूं। इसी के साथ उन्हे ंश्रम मंत्रालय द्वारा चलायी जा रही लोककल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी भी देने का कार्य करता हूं। उन्होने अब तक अपने द्वारा किये गये 4 बड़े मजदूर सम्मेलन की भी चर्चा की। कहा कि रोजगार मेला के माध्यम से बेरोजगारों को अधिकतम रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होने प्रदेश में अब तक ऐसे मेले के माध्यम से 70 हजार बेरोजगारों को रोजगार देने का दावा किया। कहा कि वे श्रमिकों के लोककल्याणकारी योजनाओं के बीच आने वाले दलाल व विचौलियों का खात्मा करने पर लगे हुए हैं। उन्होने ईमानदारी व निष्ठा के साथ मजदूरों की भलाई के लिए कार्य करने की बात कही। काबिना मंत्री ओप्रकाश द्वारा विस चुनाव में बैकवर्ड मुख्यमंत्री केशव मौर्या के नाम पर वोट लेकर फारवर्ड वर्ग के योगी जी को मुख्यमंत्री बनाने को हाल ही के चुनाव में हुई हार के कारण बताने व सरकार में बैकवर्ड व अनुसूचित जाति की हर स्तर पर उपेक्षा के आरोप को सिरे से नकारते हुए कहा कि वह सरकार के मंत्री हैं यदि उन्हे किसी भी प्रकार की शिकायत, सुझाव, मांग या राय देनी हो तो उसे राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष दर्ज करानी चाहिए। सार्वजनिक मंचों से पब्लिक में बोलना इसका कोई औचित्य नही है। कहा कि यह सिर्फ सस्ती लोकप्रियता के लिए सस्ती बयानबाजी है। उन्होने बेटियों की सामूहिक शादी की चर्चा करते हुए कहा कि इसकी शुरूआत इलाहाबाद में 201 जोड़ियों की शादी से हुई। कहा कि अप्रैल माह में तीन बड़े कार्यक्रमो के तहत मिर्जापुर में 501, गोरखपुर में 678 व कानपुर में 434 जोड़ों की शादी करायी गयी । कहा कि इन शादियों का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। जानकारी दी कि अभी इसकी शुरूआत मंडल स्तर पर हुई है परन्तु बाद में इसका जिला व तहसील स्तर पर भी आयोजन किया जायेगा। बताया कि पिछले मजदूर दिवस पर सरकार ने यह निर्णय लिया है कि किसी भी मजदूर या गरीब का बेटा यदि सरकारी इंजीनियरिंग या मेडिकल कालेज में प्रवेश लेता है तो उसकी पूरी फीस की प्रतिपूर्ति सरकार करेगी। इसके पूर्व बिल्थरारोड के जमुआंव गांव पहुंचने पर विधायक धनन्जय कन्नौजिया की अगुवाई में काबिना मंत्री का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विधायक ने अपने विकास कार्यो से सम्बन्धित सेवक पत्रिका काबिना मंत्री को भेंट की। इस मौके पर विपिन मिश्रा, नागा तिवारी, अरूण उर्फ बब्लू कन्नौजिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

