अपना जिला

केरल बाढ़ पीड़ितो के लिए समाजवादी युवा संघर्ष मोर्चा ने जुटाया चंदा

मधुबन/मऊ। केरल में बाढ़ ने बड़ी तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अबतक तीन सौ से भी ज्यादा लोगों की मौत की सूचना है। इस प्राकृतिक आपदा से आहत समाजवादी युवा संघर्ष मोर्चा मधुबन ने क्षेत्र के विभिन्न वार्डो से चंदा इकट्ठा करने का कार्य किया जिसमे आम जनमानस तथा दुकानदारो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।

परदहा प्रधान संतोष यादव ने इस प्राकृतिक विपदा पर दुख जताते हुए कहा कि लगातार हो रही बारिश और बाढ़ से राज्य में काफी आर्थिक और जान-माल की क्षति हुई है। वही रवीन्द्र यादव पूर्व छात्रनेता लखनऊ विश्वविद्यालय ने कहा कि  समस्त मधुबन तहसील क्षेत्र के आवाम की तरफ से इस विपदा में जान गंवा चुके लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं तथा उन बाढ पीड़ितो की मदत के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगो को इस मुहिम मे जुड़ने की उम्मीद करता हू । इस मौके पर आशुतोष त्रिपाठी, राजेश यादव, रमेश यादव, शैलेश पटेल आदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *