अपना जिला

केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में एंव घोटाले पर घोटाला को लेकर कांग्रेस का धरना

मऊ। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में एंव घोटाले पर घोटाला को लेकर कांग्रेस जन जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट पर मंगलवार को विशाल धरना-प्रदर्शन किये। कांग्रेस जनों ने केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार के विरूद्ध जबरदस्त नारेबाजी की तथा महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी/सीटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
प्रदेश महासचिव एवं जिले के प्रभारी अवधेश सिंह ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक का घोटाला 11400 करोड़, पूर्व सांसद विजय माल्या द्वारा 9000 करोड़ का घोटाला, ललित मोदी एवं विक्रम कोठारी द्वारा किया गया घोटाला और देश के भाजपा शासित राज्यों में हो रहे घोटाले, सरकारों द्वारा वादा पूरा न करना जनता के साथ धोखा है । उपरोक्त घोटाले की जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री सार्वजनिक रूप से माफी मांगें
धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि केन्द्र की श्री नरेन्द्र मोदी सरकार के शासन काल में पंजाब नेशनल बैंक का 11400 करोड़ का घोटाला उजागर हुआ है। इसके पूर्व भाजपा सांसद द्वारा विजय माल्या द्वारा 9000 करोड़ का घोटाला करके केन्द्र सरकार के सहयोग से देश फरार हो गया। साथ ही पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के दोषी नीरव मोदी को भी देश से फरार होने में मदद किया है तथा विक्रम कोठारी द्वारा लगभग 37 करोड़ के घोटाले का पर्दाफास किया जाय। कांग्रेस जन यह मांग करते हैं कि उपरोक्त घोटालों की सीबीआई जांच कराई जाय और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाय।
पीसीसी सदस्य राजकुमार राय ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार किसान, नौजवान एवं बुनकर विरोधी है। भाजपा सरकार में घोटाले पर घोटाले यह साबित कर दिया है कि सरकार अपने दायित्व का निर्वहन करने में पूरी तरह अक्षम हो गई है और बैंक अधिकारियों पर कार्यवाही का दिखावा किया जा रहा है। यह एक गम्ीीर आर्थिक अपराध है।
पीसीसी सदस्य रविन्द्र नाथ त्रिपाठी एवं विरेन्द्र तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि देश में भय का वातावरण व्याप्त है और सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है। जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है।
सेवा दल के संयोजक दलित नेता सुरेश पासी ने कहा कि मोदी तथा योगी सरकार बेबस, लाचार एवं अक्षम साबित हो गई है 2019 में जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। अल्पसंख्यक नेता मुश्ताक अली ने कहा कि अल्पसंख्यका, दलितों का हित भाजपा शासन में सुरक्षित नही है, कार्पोरेट घरानों द्वारा संचालित सरकार अब उन्ही का सहारा लेकर भ्रष्टाचार कर रही है।
इस अवसर पर प्रदेश् महासचिव घनश्याम सहाय, अम्बरीश राय, अजय पाण्डेय, रमाशंकर चौहान, तैयब खां, अबूबकर अंसारी, योगेन्द्र सिंह, देवेन्द्र यादव, नसीम बेलाली, प्रद्युम्मन यादव, ओमनारायण शर्मा,डा0 प्रभुनाथ राजभर, जयप्रकाश, मनोज गिहार, अभिषेक जायसवाल, अबूल फैज, मुकेश राजभर, नेसार अहमद, ब्रम्हानन्द पाण्डेय, पिण्टू सिंह, सुशील चौधरी, धनन्जय सिंह, जयन्त सिंह, विनय गौतम, मुश्तकीम, संजय सिंह, राजेन्द्र सोनकर, खूबलाल, पप्पू खां, पीयूष, सुरेश राजभर, मुंशी प्रधान, सिकंदर प्रसाद, रमेश पासवान सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित थे।
केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में एंव घोटाले पर घोटाला को लेकर कांग्रेस का धरना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *