अपना जिला

कृषि विज्ञान केन्द्र पूर्वांचल का आदर्श कृषि विज्ञान केंद्र बनेगा: सुनिल गुप्ता

मऊ। कृषि वैज्ञानिक संवाद ‘संकल्प से समृद्धि” नामक कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र मऊ द्वारा पिलखी गांव में  आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय किसानों को कृषि के द्वारा अपनी आय दोगुनी करने के बारे में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त तथा विशिष्ठ अतिथि सांसद प्रतिनिधि रामप्रवेश राजभर रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 सुशील कुमार शर्मा ने तथा संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त ने कार्यक्रम स्थल पर फीता काटकर उद्घाटन किया।तदोपरांत उपस्थित जनसमूह से कहा कि,इतनी महत्वपूर्ण जगह पर आज से पहले मैं नही पहुँच सका था इसके लिए मैं अपने आप को दुर्भाग्यशाली मानता हूं, किन्तु मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आगे आने वाले समय मे मऊ में स्थित कृषिविज्ञान केन्द्र पूर्वांचल का आदर्श कृषिविज्ञान केंद्र बनेगा।कहा कि तापमान प्रतिवर्ष बढ़ रहा है इसके लिए यह जरूरी है कि हम आगे आए और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करे। किसान की भूमिका अन्नदाता की है अतः आप सब की भूमिका मानव अस्तित्व के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमारा देश दुनिया का सबसे प्राचीन संस्कृतियों वाला देश है हमारे देश ने पूरी दुनिया को सभ्यता का रास्ता दिखाया इसलिए हमारा देश विश्वगुरु कहलाया। किन्तु अब ऐसा क्या हो गया जो अब हमें भारतीयों को जगाना पड़ रहा है।संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम की सार्थकता तभी हो पाएगी जब हम दृढ़तापूर्वक संकल्प ले और उसे पूरा करे।सरकार ने नई तकनीकी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है अब आपको उस तकनीक को समझते हुए 2022 तक अपनी कृषि आय को दोगुनी करनी है।इस अवसर पर सरकार द्वारा जो योजनाए चलाई जा रही है वह अधिक से अधिक लोगो तक पहुँचे इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री ने गावों के उत्थान का संकल्प लिया है। जिसमे हर निर्धन को रहने के लिए घर,खाना बनाने के लिए निःशुल्क चूल्हा, निःशुल्क विद्युतीकरण, शौचालय निर्माण के लिए अनुदान यह सब गाँवो को विकास की राह पर ले जाएंगे। आप सब सहयोग करें भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नही होगा जो भ्रष्टाचारी होंगे वह जेल जाएंगे। सरकारी योजनाओ का लाभ आप का हक् है जो आप से कोई नही छीन सकता है। सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है ,किसानों की समस्या को देखते हुए ही सरकार ने किसानों का रीढ़ माफ किया।किसानों से गेंहू सरकार ने सीधे खरीदा जिसके चलते बिचौलियों की दाल नही गल पाई। सरकार सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर चलते हुए अपनी सेवा दे रही है। इस अवसर पर डॉ0 डी0 पी0 सिंह व डा0 पी0 एस0 पाण्डेय ने कृषि से संबंधित समसामयिक जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि फसल की प्रजाति का सही समय पर बोवाई, खाद का सही समय पर सही तरीका जैसे नीचे खाद ऊपर बीज का तरीका इस्तेमाल सही होता है। भूमि में उर्वरता कम होती जा रही है जो अत्यंत ही दयनीय है।जैविक खाद का प्रयोग अधिक होना चाहिए।एन बी आई एम के डायरेक्टर ने कहा कि भारत सरकार बहुत सारी योजनाए किसानों के हित में ला चुकी है हमे प्रगतिशिल खेती के लिए संकल्प लेना होगा। फसल ऐसी होनी चाहिए जिसकी पैदावार भी अधिक हो तथा वह फसल पोषक भी हो। पशुचिकित्सक  सुनील सिंह ने कहा कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से पशुधन बीमा चालू की गई है जो अत्यंत ही सराहनीय है।पशुपालन विभाग कृतिम गर्भाधान द्वारा अच्छी नस्ल के पशुवों की पैदाइस कर रहा है। डॉ0 सुनील सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों को सुझाव दिया तथा आग्रह किया कि, मानवों का इलाज मात्र एक रुपए की पर्ची से होता है लेकिन पशुवों के इलाज के लिए उनके मालिको को पांच रुपए की पर्ची कटवानी होती है उस पर्ची को निःशुल्क करवाने की बात ऊपर की जाय।
इस अवसर पर  राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्म ब्यूरो,भारतीय बीज विज्ञान संस्थान,कृषि विभाग, पशुपालन विभाग,उद्यान विभाग, मत्स्य पालन विभाग, आदि ने अपने स्टाल लगाकर वृस्तृत जानकारियां लोगों को दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कवल गिरी, महामंत्री रामाश्रय मौर्य, जिलामीडिया प्रभारी कृष्ण कान्त राय, अशोक सिंह, नागेंद्र सिंह,जलज सिंह,अवधेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार राय, रजनीकांत मौर्य, राजीव जौहरी, पप्पू राय इत्यादि कार्यकर्ता तथा स्थानीय किसान व कृषि विभाग के वैज्ञानिक तथा कर्मचारी मौजूद र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *