कुछ पल के लिए थानाध्यक्ष बनी अंकिता, हलधरपुर थाने की संभाली कमान
मऊ जनपद के थाना हलधरपुर में अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस एवं शक्ति मिशन के तहत दिनांक 20. 11. 2020 को में राम भजन पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज हलधरपुर मऊ की बीए की छात्रा कुमारी अंकिता सिंह को एक दिन का थाना प्रभारी के रूप में कार्य किया।
थाना प्रभारी के रूप में कुमारी अंकिता सिंह ने थाना परिसर स्थित महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया, कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया थाना कार्यालय में रोजनामचा आम, ड्यूटी रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, महिला संबंधित अपराध व अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। उसके बारे में जानकारी लिया तथा थानाध्यक्ष के रूप में बैठकर जनता की समस्याओं को भी सुनी। साथ ही साथ पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यो को कैसे किया जाता है, उसके बारे में पूरी जानकारी की। तथा आज छठ के त्यौहार पर पुलिस जन के साथ पहसा पोखरे पर जाकर पुलिस की लगाई गई ड्यूटी का निरीक्षण भी किया ।और जानकारी भी ली। इनके साथ कालेज की अन्य कई छात्राएं अभिभावक भी मौजूद रहे। थानाध्यक्ष के रूप में अंकिता सिंह ने जब कमान संभाली तो थाने में तैनात सभी पुलिस के लोगों ने उनका थानाध्यक्ष के रूप में सहयोग और सम्मान किया। उन्हें मातहतों ने बकायदे सैल्यूट कर अपनी बात कहें। फरियादियों ने अपनी समस्याएं कहीं। उधर थानाध्यक्ष के रूप में अंकिता सिंह को जब उनकी सहेलियों ने देखा तो उन्हें काफी खुश नजर आयीं।






