अपना जिला

किड्स केयर स्कूल में भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनाई गयी

मऊ। नगर नरई बांध तिराहा स्थित किड्स केयर स्कूल मे शनिवार को डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। स्कूल की प्रधानचार्या श्रीमति लघुता सिंह ने बच्चों को अम्बेडकर के बारे में बताया कि डॉ भीमराव अम्बेडकर को बाबासाहेब नाम से भी जाना जाता है। अम्बेडकर जी उनमें से एक है, जिन्होंने भारत के संबिधान को बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। कहा कि अम्बेडकर जी एक जाने माने राजनेता व प्रख्यात विधिवेत्ता थे। इन्होंने देश में से छुआ छूत, जातिवाद को मिटाने के लिए बहुत से आन्दोलन किये। इन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों को दे दिया, दलित व पिछड़ी जाति के हक के लिए इन्होंने कड़ी मेहनत की। आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरु के कैबिनेट में पहली बार अम्बेडकर जी को लॉ मिनिस्टर बनाया गया था। अपने अच्छे काम व देश के लिए बहुत कुछ करने के लिए अम्बेडकर जी को 1990 में देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *