कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बैठक सम्पन्न
मऊ। जनपद के रतनपुरा ब्लाक के अंतर्गत मुस्तफाबाद न्याय पंचायत में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बैठक अपराहन 3:00 बजे संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम नारायण शर्मा ने किया मुख्य अतिथि संगठन सृजन अभियान के जनपद के प्रभारी एवं कोऑर्डिनेटर राम अवध यादव ने कहां की न्याय पंचायत की बैठकों के माध्यम से न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव मैं मजबूत बूथ कमेटी का निर्माण करना है और प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की नीति से जोड़ना है पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान द्वारा सक्रिय कांग्रेस जनों को चिन्हित करके उन्हें पार्टी में अनेक जिम्मेदारी दी जाएगी पीसीसी सदस्य माधवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि रतनपुरा ब्लाक के अंतर्गत आने वाली न्याय पंचायतों की बैठकों में काफी उत्साह दिख रहा है इसके लिए न्याय पंचायत से आए हुए विभिन्न गांव के लोगों के प्रति आभार प्रकट किए ब्लॉक प्रभारी जिला सचिव बाल जीत चौहान ने संगठन सृजन अभियान के उद्देश्य की विस्तार से चर्चा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं अनिल कुमार राय उर्फ बबलू ने न्याय पंचायत की हो रही बैठकों की शानदार सफलता के लिए आयोजकों को बधाई दी और कहा कि आने वाले 2022 के चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और कई विधानसभा में कांग्रेस की जीत होगी अंत में न्याय पंचायत के अध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेश यादव एवं न्याय पंचायत के महासचिव राम आशीष राम एवं सचिव रामप्रवेश यादव का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया बैठक मैं लल्लन सिंह चंद्र मोहन सिंह राजेश यादव कृष्ण मोहन सिंह कमलेश पासवान सुरेश यादव रामप्रवेश यादव अजीत यादव सोनू यादव सत्येंद्र यादव नीतीश यादव बाबूराम यादव योगेश राजभर मोहन राजभर जहली राजभर प्यारेलाल उमेश यादव हवलदार यादव एवं न्याय पंचायत के विभिन्न गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। इसी क्रम में रानीपुर ब्लाक के न्याय पंचायत खिरियाँ मे जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम के नेतृत्व मे सम्पन्न हुई।घोसी ब्लाक के पहसा में तथा कोपागंज ब्लाक के सहरोज में भी बैठक सम्पन्न हुई। दोपहर 12:00 बजे परदहा ब्लॉक के ताजे पुर मै संगठन सृजन अभियान के तहत पूर्व सैनिक विभाग के पूर्व जिला अध्यक्ष जेपी सिंह के देखरेख में एवं ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह पिंटू की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें जिले के संगठन प्रभारी राम अवध यादव पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार राय पीसीसी के सदस्य एवं कार्यक्रम के आयोजक माधवेंद्र बहादुर सिंह जिला सचिव प्यारेलाल ने अपने- अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर जिला महासचिव एवं विधानसभा प्रभारी नजीर अहमदौविजय भवन तिवारी, राम रूप राजभर, चंद्र पांडेय, सुनील कुमार सिंह, सुभाष राम, अरुण सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस जन न्याय पंचायत से संबंधित गांव के उपस्थित थे अवनीश कुमार सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी जनपद मऊ मौजूद थे।

