कलवार कलाल कलार समाज का दिल्ली में होगा राष्ट्रीय प्रतिनिधि अधिवेशन
◆ उच्च पदों पर आसीन स्वजातीय होंगे कलवार जायसवाल रत्न गौरव से सम्मानित
◆युवक युवती वैवाहिकी परिचय भी होगा सम्पन्न
बिल्थरारोड / बलिया। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी के अध्यक्ष, राष्ट्रीय युवा प्रभारी एवं जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा दिल्ली के अध्यक्ष एडवोकेट शैलेंद्र जायसवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है की आगामी 3 एवं 4 नवंबर को दिल्ली में मां आद्य कात्यायनी मंदिर छत्तरपुर के सभागार में राष्ट्रीय स्तर का विशाल जायसवाल /कलवार सम्मेलन आयोजित होगा । सम्मेलन में गणमान्य स्वजातीय गौरव केन्द्रीय मंत्री येशो पाद नाईक , एस. एस. अहलूवालिया एवम सांसद श्रीमती रमा देवी , डा0 संजय जायसवाल, डा0 बंसी लाल मेहतो व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल तथा देश के सभी स्वजातीय विधायक, उच्च पदों पर आसीन स्वजातीय, निकाय के जनप्रतिनिधियों का नागरिक अभिनंदन किया जायेगा। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में देश के सभी प्रतिष्ठित अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक वृहत राष्ट्रीय स्तर की चिंतन बैठक संपन्न होगी , जो यह विचार करेगा कलवार, कलाल ,कलार एवम कलचुरी समाज किस प्रकार से संगठित होगा तथा उसका राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक उत्थान के साथ – साथ सभी कलचुरी उप वर्गो में रोटी-बेटी का संबंध स्थापित हो सकेगा। सम्मेलन में देश की सामयिक सामाजिक समस्याओ पर भी विचार मंथन कर इसके लिए समाज की भूमिका तय की जायेगी ।इस अवसर पर अति महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर पर विवाह योग्य युवक-युवती वैवाहिकी परिचय सम्मेलन के साथ -साथ , कलवार समाज के जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद और राष्ट्रीय स्तर की एक बहुरंगी स्मारिका का प्रकाशन होगा । अंत में श्री जायसवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश की काबिना मंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू समारोह के मुख्य अतिथि होंगे । उन्होंने देश के सभी स्वजातीय कलवार, कला, कलाल समाज के लोगों से दिल्ली आने व सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है।

