कर निर्धारण में छुटे मकानों पर कर लगाने के लिये पालिका द्वारा नए सिरे से प्रार्थना पत्र मांगना गलत व निंदनीय : शाहीना
● वार्ड नम्बर 41 से शाहीना अरशद जमाल को नगर मजिस्ट्रेट ने दिलायी शपथ
मऊ। नगर निकाय चुनाव के बाद सम्पन्न हुए चेयरमैन व सभासदों के शपथ ग्रहण के समय शपथ ग्रहण नहीं कर सकी, मऊनाथ भंजन नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर 41 से सभासद चुनी गयी पूर्व चेयरमैन शाहीना अरशद जमाल को नगर मजिस्ट्रेट ने पालिका के सभागार में दिलायी शपथ दिलायी।
शपथ के बाद पूर्व चेयरमैन व सभासद शाहीना अरशद जमाल ने अधिशाषी अधिकारी से छूटे हुए मकानों पर कर निर्धारण के लिये दोबारा प्रार्थनापत्र मांगे जाने पर आपत्ति के साथ नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब सारे लोगों का सर्वे हो चुका है तो, फिर क्यों दरखास्त मांगकर लोगो को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि अगर कोई शंका है तो सबकी फ़ाइल मौजूद है फिर से जांच करले एमजीआर। हज़ारो गरीबों को फिर से प्रार्थना पत्र मांगकर परेशान न किया जाए। अधिशाषी अधिकारी ने इसपर विचार विमर्श करने का आश्वाशन दिया।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, सभासद ज़हिर सेराज, अबदुस्सलाम, नसीम, इस्माइल, अजय कुमार, पूर्व सभासद विजय राजभर, रिंकू खरवार, फय्याज , इक़बाल, हफूज़ुर्रह्मान और एखलाक इत्त्यादी मौजूद रहे। अधिशाषी अधिकारी मौजूद रहे।

