अपना जिला

कटान के रोकथाम एवं अनशनरत 40 कटान पीड़ितों पर दर्ज मुकदमें वापस लेने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन ।स्थानीय तहसील क्षेत्र के बिन्टोलिया में कटान के रोकथाम व पूर्व में अपने मांगों को लेकर धरनें पर रहें 40 कटान पीड़ितों के साथ ही फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद पर दर्ज हुए मुकदमें को वापस लेने की मांग को लेकर बिन्टोलिया गाँव के सैकड़ों लोगों ने अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है । गौरतलब है कि घाघरा के कटान के चलतें बिन्टोलिया गाँव के किसानों के साथ ही देवरांचल में हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि एवं मकानों के कटने का सिलसिला जारी है । तीब्र कटान के चलतें यहाँ के लोगों में दहशत का माहौल है । कटान के रोकथाम के लिए बिन्टोलिया के लोग एक बार फिर मुखर नजर आ रहें है ।तथा कटान के स्थाई रोकथाम के लिए परसिया देवारा से गजियापुर तक रिंग बांध, पुर्व में कटान के रोकथाम के लिए धरनें पर बैठे कटान पीड़ितों व फुलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद पर प्रशासन द्वारा दर्ज किए गए मुकदमें को वापस लेने ,बाढ़ से नुकसान हुए फसलों का मुवावजा देने एवं देवरांचल में अस्पताल निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया । धरने पर बैठें ग्रामीणों का कहना था कि शासन प्रशासन कटान पीड़ितों की समस्याओं का समाधान करनें के बजाय तानाशाही रवैया अपना रहीं है । जो लोकतंत्र के गला घोंटने जैसा है । यदि शासन प्रशासन पूर्व में ही पहल किया होता तो हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि एवं मकान घाघरा में समाहित होने से बच जाता । इस अवसर पर प्रदीप गुप्ता, राकेश कुमार, दिनेश,रामबली निषाद ,योगेश कुमार, बीरेन्द्र, पुरन साहनी ,गोपाल आदि रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *