ऐसा ब्वॉयफ्रेंड चाहती हैं कंगना
अगर आप भी कंगना का ब्वॉयफ्रेंड बनने की ख्वाहिश रखते हैं. तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. आखिर कंगना अपना ब्वॉयफ्रेंड कैसे लड़के को बनाना चाहती हैं. वो कौन सी खूबियां हैं जो कंगना अपने ब्वॉयफ्रेंड में देखती हैं. ये बात कंगना ने खुद शेयर की है. कंगना ने कहा है कि वो ऐसे सख्श को अपना ब्वॉयफ्रेंड बनाना चाहती हैं जो अपने देश से प्यार करता हो. कंगना रनाउत ने कहा कि मुझे अपने देश से बहुत प्यार है. इसलिए मैं चाहती हूं कि मेरा ब्वॉयफ्रेंड भी देशभक्त ही हो. अगर वो ऐसा नहीं हुआ तो मैं उससे ब्रेकअप कर लूंगी. कंगना ने कहा जो व्यक्ति अपनी मातृभूमि के लिए समर्पित नहीं हो सकता. वो उनके लिए भी ईमानदार नहीं हो सकता. गौरतलब है कि कंगना इन दिनों अपनी अगली फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग में व्यस्त हैं. कंगना ने इसी दौरान ये बात कही थी

