एसपी ने लम्बे समय से गैरहाजिर 05 पुलिस कर्मियों को किया निलम्बित
मऊ। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए कार्यभार ग्रहण करने के दौरान ही लगातार प्रयास कर रहे हैं। अपराध और अपराधी पर लगाम लगाने के साथ-साथ सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने अपने ही विभाग के कर्मियों के ऊपर कानून का डंडा लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे आरक्षीगण के ऊपर चलाते हुए उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित करके किया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी किमत पर छोड़े नहींं जाएंगे। निलम्बित आरक्षियों का नाम व पी0एन0ओ0 नम्बर निम्नवत है। निलम्बित लोगों की सूची आरक्षी शिवप्रताप यादव पी0एन0ओ0 नम्बर- 152502588, आरक्षी अम्बुज कुमार राय
पी0एन0ओ0 नम्बर-052380332, आरक्षी अजय वर्मा पी0एन0ओ0 नम्बर-162501722, आरक्षी गोपाल जी यादव, पी0एन0ओ0 नम्बर- 792220033, आरक्षी राकेश कुमार चौबे पी0एन0ओ0 नम्बर-892461819।

