अपना जिला

एपीएस में स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती मनायी गयी

मऊ। अमृत पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती शुक्रवार को अत्यंत हर्ष के साथ मनाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ माया सिंह ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण किया तथा बताया कि 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में जन्मे स्वामी विवेकानंद ने धर्म को विज्ञान के नज़र से देखने का नया नज़रिया दिया। उन्होंने बताया कि कहा जा सकता है कि आधुनिक भारत की नींव अगर किसी ने रखी तो वह स्वामी विवेकानंद ही थे। विवेकानंद ने संसार को भारतीय दर्शन और वेद का पाठ पढ़ाया, जिसके सामने पूरी दुनिया नतमस्तक हो गई। हलांकि उनका जीवनकाल काफी ज़्यादा नहीं रहा और वो महज़ 39 साल की उम्र में दुनिया से विदा हो गए थे। आज पूरी दुनिया में युद्ध और उन्माद फैला हुआ है वहीं विवेकानंद लोगों को शांति और भाईचारे के साथ रहने का संदेश देते हैं। इस मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापकगण इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *