एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
घोसी/मऊ। नगर से सटे दादनपुर अहिरौली स्थित डीएसएसए महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को गांव पहुँच कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान करने का प्रयास किया आयोजन ग्रामसभा दादनपुर अहिरौली में किया गया। प्राचार्य देवेश सिंह ने कहा कि शिविर के माध्यम से युवाओं के अंदर छिपी प्रतिभा को निखार कर सामने लाना है जो उनको आगे बढ़ाने में सहायक होगा। इस शिविर में स्वयंसेवक एवं स्यवं सेविका निधि तिवारी, दीप्ति सिंह, निकिता, रीतू, नम्रता, नाजरीन, कनीज़, फैजल, आकाश सहित कालेज के वीरेंद्रनाथ, अमूलचंद्र, अंशुमान, अमरजीत कुशवाहा व अनिल कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

