अपना जिला

एक ही मुहल्ले के 7 लोग सहित 19 कोरोना पॉजिटिव

(श्रीराम जायसवाल)

● मऊ में संक्रमितों में पुलिस व न्यायालयकर्मी भी शामिल
मऊ। जनपद में मंगलवार को एक साथ 19 लोग कोरोना पॉजिटिव संक्रमित पाए गए। इनमें शहर के भीटी स्थित हनुमान नगर के 7 लोग शामिल हैं। इस प्रकार अब तक जनपद में कुल 576 लोग कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं। जिनमें से कुल 376 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी व मुख्यचिकित्साधिकारी सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि आज पॉजिटिव पाए गए लोगों में नगर के हनुमान नगर से 7, दोहरीघाट से 3, घोसी कोतवाली से 2, सिविल कोर्ट से 1, इमिलिया से 1, पुलिस लाइन से 1 लोग, सिंधी कालोनी से 1 लोग, ख़िरीबाग से 1, नौसेमर से 1 व रानीपुर के सादिकपुर से 1 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
आज का कोरोना मीटर
टोटल सैम्पल- 13750
टोटल प्राप्त रिपोर्ट- 13597
टोटल निगेटिव – 13357
आज पॉजिटिव- 19
टोटल पॉजिटिव- 576
एक्टिव पॉजिटिव – 194
स्वस्थ- 376

सुशांत सिंह ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी एक सुनियोजित रुप से हत्या की गई है: तहरीर अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *