खास-मेहमान

एके शर्मा ने MLC बनने के बाद भाजपा शीर्ष नेतृत्व व अपने शुभचिंतकों को कुछ इस अंदाज में बोला धन्यवाद

(आनन्द कुमार)

वरिष्ठ आईएएस और मऊ जनपद के ग्राम काझा निवासी एके शर्मा ने नौकरी से वीआरएस लेने के बाद जैसे ही भाजपा का दामन थामा तथा उत्तर प्रदेश से निर्विरोध एमएलसी मनोनीत होने के बाद एके शर्मा पॉलीटिशियन के नाम से एक नया फेसबुक पेज बनाया है। उन्होंने उस फेसबुक पेज पर 1 दिन पहले और 11 घंटा पूर्व दो बातें लिखी हैं। जिसमें उन्होंने एमएलसी बनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेतृत्व से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शत् शत् नमन् किया है तथा गांव का काझा से लेकर मऊ पूर्वांचल के समस्त जिलों से लेकर प्रदेश और देश के सभी जगहों से मिलने आने वाले तथा फोन, फेसबुक, व्हाट्सएप पर बधाई देने वाले शुभचिंतकों को नमन् करते हुए क्रमशः एक से लेकर 15 तक अलग-अलग शब्दों में अपनी बात कही है उन्होंने कहां है कि,

करहु प्रणाम जोरि जुग पानी !
राष्ट्र मेरी जान है,
भाजपा ही शान है,
कमल अब पहचान है।
भाजपा के राष्ट्रीय एवं राज्य नेतृत्व तथा कार्यकर्ताओं का BJP Uttar Pradesh Bharatiya Janata Party (BJP) का एमएलसी बनाने के लिए धन्यवाद।
माननीय मोदी जी को शत् शत् नमन् !

भाजपा एवं उसके राष्ट्रीय तथा राज्य नेतृत्व के आशीर्वाद से MLC का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। मेरे जैसे नए व्यक्ति को भाजपा नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं ने अपनाकर सहज कर दिया, उसके लिए कृतज्ञ हूँ।

बड़ी संख्या में पूरे उत्तर प्रदेश के लोग मिलने और शुभेच्छा तथा आशीर्वाद देने आये। उन सबको शीश झुका कर धन्यवाद करता हूँ।

सबका नाम लिख पाना संभव नहीं हो पा रहा है। लेकिन सबके लिए मेरे मन में अपार श्रद्धा एवं आदर है। सबको ह्रदय से पुनः धन्यवाद।

विशेष रूप से…

१. पैतृक गांव एवं क्षेत्र के लोग, हमारे बचपन के साथी, हमसे बड़े एवं छोटे सभी लोग।

२. प्राथमिक से स्कूल एवं कॉलेज तक के सहपाठी, जिनमे मऊ के मित्र मंडल भी है।

३. इलाहाबाद विश्व विद्यालय परिवार; जो उसके वटबृछ की शाखाओं की तरह विभिन्न छेत्रो में स्वयं वृक्ष बनकर प्रस्थापित हैं।

४. भाजपा एवं सम्बद्ध संगठनो के हजारो कार्यकर्ता – जिनके समर्थन से उत्साह बढ़ रहा है।

५. उत्तर प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों से आये हुए लोग, लखनऊ, कानपुर एवं अन्य शहरों से व्यापारी वर्ग का उत्साही प्रतिनिधि मंडल।

६. दिल्ली एवं मुंबई तक से जाने – अनजाने लोग जिनके प्रेम ने द्रवित कर दिया।

७. पूर्वांचल के सभी जिलों के लोग जो मुझे विशेष रूप से आशीर्वाद देने आये।

८. पूर्वांचल के सम्मानित राजनैतिक वरिष्ठ गणों का प्रत्यक्ष आशीर्वाद मिला।

९. महिला, युवा, बुज़ुर्ग तथा बच्चों सहित समाज के विभिन्न वर्गों का प्रेम दिखा।

१०. आईएएस एवं सरकार तथा विभिन्न सेवाओं के अनेक मित्र गण की शुभेच्छा मिली। इस मौके पर कहना चाहूंगा की मैंने मात्र एक ‘सर्विस’ छोड़ी है। देश की ‘सर्विस’ अर्थात सेवा मैं निरंतर, अहर्निश और आजीवन करता रहूँगा। आप लोगो के सहयोग की बहुत जरूरत रहेगी।

११. अनेक नेता गण मान. सांसद, विधायक, नगरपालिका एवं पंचायतों के पदाधिकारी गण का आशीर्वाद मिला।

१२. अनेक सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं और संगठनो से जुड़े लोग आशीर्वाद दिए।

१३. विशेष रूप से कृतज्ञता पूर्वक उल्लेख करना चाहूंगा अपने गुरुजनों का जिनका आशीर्वाद पहले भी मिला है और विभिन्न प्रकार से मिल रहा है।

१४. मेरी जीवन यात्रा में आचार्यों का तथा गुरु जनों का विशेष योगदान रहा है। उन लोगों का अभिभूत करने वाला प्रेम बना हुआ है। हमारे कुलगुरु यहाँ
प्रत्यक्ष आए आशीर्वाद देने के लिए।

१५. काशी, विंध्याचल, अयोध्या, मथुरा जैसे तीर्थों से एवं तीर्थ राज प्रयाग से पुजारी एवं प्रेमी जन आशीर्वाद और प्रसाद लेकर आये।

आप सब का एवं अन्य सभी जिन्होनें प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष आशीर्वाद दिया मैं विनम्रता पूर्वक नमन् एवं धन्यवाद करता हूँ।

राष्ट्र एवं राज्य की सेवा में आपका आशीर्वाद, सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा ऐसी आशा एवं प्रार्थना है।

एक जन सेवक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *