अपना जिला

उपजा बलिया के दीपक ओझा अध्यक्ष, पंकज राय महामंत्री व अशोक बने कोषाध्यक्ष

बलिया। यूपी जर्नलिस्टस एसोसिएशन (उपजा) इकाई बलिया की बैठक नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक ओझा की अगुवाई में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से जिले की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुमार राय को महामंत्री घोषित किया गया।
उपजा की नव गठित कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शुक्ला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुस्समद, मंत्री दिलीप कुमार पाण्डेय एवं शारदा प्रताप सिंह, आय-व्यय निरीक्षक दीपक सिंह व अशोक कुमार जायसवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जनपदीय कार्यकारिणी मेें नीरज राय, असगर अली, अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम, रणजीत सिंह, ताहिर जफर, दीनबंधु, हरिलाल प्रसाद, अरविन्द यादव, रविन्द्र नाथ, प्रमोद कुमार, संजय ठाकुर, शीला एवं आशुतोष श्रीवास्तव रखे गए। वरिष्ठ पत्रकार दीपक ओझा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन के विस्तार के लिए 31 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलाये जाने, जनपद के सभी तहसीलों पर उपजा की इकाई गठित करने, पत्रकार बीमा, पेंशन सहित कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *