अपना जिला

इनरव्हील क्लब मऊ ने सेव वाटर सेव लाइफ पर किया संगोष्ठी

मऊ। इनरव्हील क्लब द्वारा मऊ जनपद के बड़ा गांव स्थित राम गोपाल इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन सेंटर में सेव वाटर सेव लाइफ पर एक प्रोजेक्ट किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा प्रकाश बिंदु ने इस कार्यक्रम को करने के लिए इनरव्हील क्लब की बहुत सराहना करते हुुए कहा कि ऐसे आयोजन से समाज का उत्थान होता है। श्रीमती बिन्दु ने कहा कि पानी के मूल्य को अभी से सभी को समझना होगा व इसे सभी को बर्वाद होने से बचाने के लिए जागरूक होना होगा। इनरव्हील क्लब का कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को और उस गांव के लोगों को पानी के महत्ता को बताना था।

संस्था की अध्यक्षा श्रीमती नूपुर अग्रवाल ने उपस्थित नागरिकों और बच्चों को बताया कि जल ही जीवन है, पानी की एक एक बूंद मोती के समान होती है। पानी की एक एक बूंद से सागर बन सकता है। अतः हमें पानी का उपयोग उचित तरीके से करना चाहिए व उसको व्यर्थ में बहाना नहीं चाहिए। इस प्रोजेक्ट के तहत 200 बाल्टी व मग उपस्थित लोगों को वितरित किए गए। संस्था के लोगों ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय बड़ा गांव के प्रधान राम गोपाल यादव को देते हुए उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इनरव्हील क्लब के अध्यक्ष श्रीमती नूपुर अग्रवाल व प्रधान राम गोपाल यादव ने मिसेज DM का धन्यवाद किया। संचालन डॉ रुचिका मिश्रा ने सुचारु रुप से किया।

इस अवसर पर श्रीमती आशा खत्री, श्रीमती रंजना जालान, श्रीमती रुचिका मिश्रा, डॉ रूचि अग्रवाल, श्रीमती विद्या चौहान, श्रीमती मंजुला जायसवाल, मधु कपूर, श्रीमती पूनम गुप्ता, श्रीमती बीना गुप्ता ,श्रीमती मीना अग्रवाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *