अपना जिला

आशुतोष का शव आते ही मचा कोहराम

मऊ। जनपद के थाना कोपागंज अंतर्गत लैरोदोनवार निवासी व छत्तीसगढ़ राज्य में पुलिस के वायरलेस विभाग में आरक्षी के पद पर कार्यरत आशुतोष पांडेय पुत्र नरेंद्र पांडेय 26वर्ष का शव मंगलवार को उनके पैतृक गांव आते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। छत्तीसगढ़ के गरियबन में तैनात थे आशुतोष की ड्यूटी राजिम के कुंभ मेले में लगी थी शनिवार की रात वह ड्यूटी स्थान से अचानक कहीं लापता हो गए। खोजबीन में उनका शव डैम में मिला। आशुतोष पाण्डेय दिसम्बर में गांव आया था। दो वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। आशुतोष की मौत के बाद परिजन सहित रिश्तेदार, दोस्त व गांव वासी काफी दुखी हैं।
मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार गाजीपुर के गंगा तट के किनारे विधि विधान से कर दिया गया। उनके पिता भी इसी विभाग में इंपेक्टर के पद पर रायपुर थे बाद में वीआरएसले लिये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *