आनन्द डेकोर शोरूम का नपा अध्यक्ष तैय्यब पालकी ने किया उद्घाटन
■ ग्रेनाइट, टाइल्स व सेनेटरी वेयर का खुला भव्य शोरूम
मऊ। तन की सुंदरता की भांति घर को भी आकर्षक बनाने के लिए सुंदर टाइल्स व मार्बल का चुनाव करना चाहिए। टाइल्स और मार्बल लगाने से किसी भी प्रकार की नमी अथवा कीड़े मकोड़ों की आवाजाही पूर्णता बंद हो जाती है। उक्त विचार हैं नगर पालिका परिषद मऊ के अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के वरिष्ठ संरक्षक मोहम्मद तय्यब पालकी के। वे नगर के गाय घाट के पास टाइल्स के भव्य शोरूम आनन्द डेकोर के शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मऊ नगर को साफ एवं स्वच्छ रखने में तथा सुंदर रखने में टाइल्स व मार्बल का उपयोग बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने मुख्य अतिथि समेत सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यसभा के पूर्व सदस्य सालिम अंसारी ने कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठान के खुलने से मऊ नगर की शोभा बढी है। जो हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है शुभारंभ के अवसर पर प्रतिष्ठान के स्वामी आनंद कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत मुंह मीठा कराकर किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से सनहार्ट कम्पनी से राकेश मौर्य, ओरिएंट बेल कम्पनी से अमित सिंह, इक्यूसेट कम्पनी से दिनेश कुमार, भाजपा नेता मनोज कुमार राय, अशोक सिंह, कन्हैया लाल जायसवाल, महातम यादव, सभासद अजहर कमाल फैजी, श्याम मद्धेशिया, दिलीप कुमार गुप्ता, हाजी अनवर अली, जफर बाबुल, राम अवध सिंह, विनय कुमार श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, सुभाष कनौजिया, हाजी जावेद तरफदार, आशीष गुप्ता, अभिषेक रौनियार मौजूद रहे।


