आज के दौर में कम्प्यूटर शिक्षा का विशेष महत्व है, इसके बिना हर व्यक्ति अधूरा है : नूरानी
मऊ। आज के दौर में कम्प्यूटर शिक्षा का विशेष महत्व है। इसके बिना हर व्यक्ति अधूरा लगता है। कम्प्यूटर आज की आवश्यकता है। इससे दुनिया का हर कार्य सुगमतापूर्वक एवं तीव्र गति से किया जा सकता है।
उक्त बातें घोसी लोक सभा के पूर्व प्रत्यासी एवं समाज सेवी अजमल नूरानी ने मुस्लिम इण्टर कालेज में कम्प्यूटर कक्ष के उद्घाटन के अवसर पर कही। कालेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्री नूरानी ने कहा कि मेरी सोच है कि आधुनिक शिक्षा की ओर छात्रों का झुकाव हो ताकि मुस्किल से मुस्किल कामों को आसानी से किया जा सके।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद एवं कालेज प्रबन्धक सालिम अंसारी ने कहा कि जबसे मुझे प्रबन्धकीय की ज़िम्मेदारी मिली है तब से मैं लगातार प्रयास करता हूँ कि कालेज की गुणवत्ता बनी रहे। आज मुस्लिम इण्टर कालेज शहर के साथ-साथ गांव के बच्चों को अच्छी व आधुनिक तरीके की शिक्षा देने में सर्वोपरि साबित हो रहा है। यहां शिक्षा के लिए बच्चों में बढ़ता आकर्षण इस बात की गवाही देता है कि कालेज वास्तव में प्रगति की दिशा में अग्रसर है। बच्चो की सुविधा के लिए कमरो के निर्माण व फर्नीचर के साथ-साथ आज समाज सेवी श्री अजमल नूरानी के प्रयास से कालेज में कम्प्यूटर शिक्षा से जुड़ गया जिससे बच्चों को आधुनिकता की ओर ले जाने में सहूलियत होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना अब्दुल्ला सऊद सल्फी नाज़िम जामिया सल्फिया बनारस, पूर्व ज़िला जज शमशाद अहमद, अलीगढ़ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शकील शमदानी, नगर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी, सोच संस्था के संस्थापक डा0 मोहम्मद सलीम खान, पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, इं0 शोयेब नोमानी, डा0 जयप्रकाश यादव, भरतलाल राही, गनी अहमद एडवोकेट, सुबहान अलीग, ओवैश तरफदार, मौलवी सफी अहमद, मौलवी अब्दुल मन्नान, सभासद नसीम अहमद, मुनौवर रजाई, मोहम्मद आजम अंसारी, राशिद जमाल आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन मास्टर नदीम अहमद ने किया।

