चर्चा में

आजमगढ़ से गायब बच्चे मैहर व जबलपुर से बरामद, एसएसपी ने पुलिस टीम को दिया 10 हजार का ईनाम

(सूरज जायसवाल)
आजमगढ। जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघना से 20 मार्च को दो मासूमो भाईयो को अपहरण कर उसे गायब किया गया था। आजमगढ़ पुलिस ने मध्य प्रदेश के मैहर तथा जबलपुर से इन दोनों मासूमों को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अपहरणकर्ता चाचा को भी गिरफ्तार कर लिया है उसे जेल भेज दिया गया है
रविवार को पुलिस लाईन में पत्रकारो को पुलिस कप्तान अजय साहनी ने बताया कि 20 मार्च को इन मासूमों को तब अगवा कर लिया गया जब यह दोनों मासूम अपने घर के बाहर खेल रहे थे गांव के ही राजबहादुर यादव ने इन बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले उड़ा था।
बच्चों के गायब होने से परिवार के लोग काफी परेशान हो उठे बच्चों के काफी गांव में छानबीन की गई पर बच्चे नहीं मिले इस दौरान कुछ लोगों ने बताया कि बच्चे राजबहादुर यादव के साथ देखे गए थे। इस पर राजबहादुर यादव की तलाश की गई तो भी गांव से नदारद था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राजबहादुर यादव के तलाश में लग गई। इसी बीच जबलपुर पुलिस ने आजमगढ़ पुलिस से संपर्क किया तथा जबलपुर पुलिस ने बताया कि उनके यहा 8 साल का एक मासूम स्वराज मिला है जो अपने को आजमगढ़ का होना बता रहा है । आजमगढ़ पुलिस ने बताया कि हां आजमगढ़ से एक 4 साल का बालक राज आठ साल का Swaraj गायब है।
इस पर पुलिस कप्तान ने पुलिस टीम को मध्य प्रदेश के जबलपुर रवाना कर दिया पुलिस ने वहा स्वराज सम्पर्क किया तो मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम मैहर रवाना हो गयी यहा रेलवे स्टेशन पर राज कि भी सूचना मिली उसे चाइल्ड केयर में रखा गया था। पुलिस ने आरोपी को भी पकड़ लिया है रविवार को पुलिस कप्तान ने उन दोनों मासूम भाइयों को उनके माता-पिता को सौंप दिया इसके साथ ही पुलिस कप्तान अजय साहनी ने पुलिस टीम को बधाई देते हुए 10000 का इनाम की घोषणा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *