आजमगढ़ के रोहित दुबे बने बिहार रैंक के पीसीएस
(एस.जे. श्रीवास्तव)
आजमगढ़। जनपद के लालगंज ब्लाक अंतर्गत कंंजहित ग्राम के रोहित दुबे पुत्र विजय नाथ दूबे ने बिहार पीसीएस परीक्षा में 222वां रैंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। बता दें कि रोहित दुबे ने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट श्री गिरिजा शरण इंटर कॉलेज मोरखा डोभी जौनपुर से क्रमशः71परसेंट व 75 परसेंट प्राप्त किया तथा इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से 62 परसेंट BSC में प्राप्त किया। रोहित के पिता विजयनाथ दूबे किसान है और खेती करते हैं इनका छोटा सा परिवार, जिसमें पत्नी सत्यावती देवी, दो पुत्र व दो पुत्री हैं दोनों पुत्री व बड़े पुत्र राहुल दुबे की शादी हो चुकी है तथा राहुल दुबे जो मुंबई में मेडिसिन का व्यवसाय करते हैं उन्हीं के सहयोग से छोटे भाई रोहित दुबे की पढ़ाई का खर्च व घर का खर्च चलता है। रोहित दुबे ने बताया की UPPCS की लिखित परीक्षा पास करने के बाद इंटरव्यू में छट गया लेकिन बिहार पीसीएस 222वां रैंक प्राप्त कर कमर्शियल टैक्स अधिकारी का पद प्राप्त हुआ इसका श्रेय अपने बड़े भाई माता पिता और गुरुजनों को देते है।

