अपना जिला

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय एवं न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स कंपनी के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित : कृषि मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने सोशल मीडिया के फेसबुक पेज के माध्यम से बताया कि आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय एवं न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स कंपनी के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित किया गया जिसके तहत न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स कंपनी कृषि विश्वविद्यालय को ट्रैक्टर सहित 21 लाख रुपये के कृषि यंत्र (मलचर, रेक और बेलर) निःशुल्क उपलब्ध करायी है। इस एमओयू से पर्यावरण को संरक्षित करने और फसल अवशेष का प्रबंधन करके उसको आय में परिवर्तित करने की दिशा में मदद मिलेगी। प्रदेश के समस्त 05 कृषि विश्वविद्यालयों के साथ इस प्रकार एमओयू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैंने कंपनी के बिज़नेस हेड (उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड) से अनुरोध किया की कृषि के एक फार्म पर अपने कृषि यंत्र उपलब्ध कराये। इन यंत्रों से कृषि इंजीनियरिंग के छात्रों को नये और बड़े कृषि यंत्रों की जानकारी प्राप्त होगी। ये यंत्र किसान भाइयों के खेत पर फसल अवशेष का प्रबंधन कर, उनकी आय में वृद्धि करने में भी सहायक होंगे। कंपनी के उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के बिजनेस हेड गौतम को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके इस अभिनव प्रयास से ना सिर्फ कृषि विश्विद्यालयों को किसानों की आय में वृद्धि के संकल्प को साकार करने में मदद मिलेगी बल्कि हमारे भावी पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण का अमूल्य तोहफा भी देगी।

विश्वविद्यालय के छात्रों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ आस पास के गांव के किसानों को बाजार से कम दर पर यह कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। समस्त किसानों से अनुरोध है कि फसल अवशेष न जलाएं, बल्कि इन कृषि यंत्रों का उपयोग कर अपनी आय में वृद्धि लाएं। कार्यक्रम में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह, डॉ. बी.एन. राय, डॉ.ए.पी. राव और कंपनी के उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के बिजनेस हेड गौतम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *