रचनाकार

आओ सुनाएं बाबा साहब की अमर कहानी

■ संविधान के रचयिता, बाबा साहब अम्बेडकर


(डॉ मीना कुमारी परिहार)

आओ सुनाएं बाबा साहब की अमर कहानी
चौदह अप्रैल को जन्म लिए
गरीबों के मसीहा कहलाए
माता भीमा बाई के दुलारे
पिता राम मालो सकपाल के आंख के तारे
अम्बाड़े ग्राम धन्य हुआ पाकर
भारत देश का लाल
अंग्रेजों की हुकूमत से
भारत देश को मुक्ति दिलाई
आओ सुनाएं बाबा साहब की अमर कहानी
जाति-पाति का भेद मिटाने को
किया जीवन भर संग्राम
छूआछूत की वैमनस्यता से
भारत को निजात दिलाई
जन -जन में जागरूकता फैलाई
आओ सुनाएं बाबा साहब की अमर कहानी
ऐसे थे वो युगपुरुष रच दिया इतिहास
भारत के संविधान निर्माता
बने जन-जन के भाग्य विधाता
हे भीमराव अंबेडकर बाबा कोटि-कोटि तुम्हें नमन
भारत की गौरवगाथा में
नाम अमर रहेगा तुम्हारा
आओ सुनाएं बाबा साहब की अमर कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *