पुण्य स्मरण

अशोक कुमार मद्धेशिया के निधन पर 30 अक्टूबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

मऊ। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा नगर मऊ के गोला बाजार निवासी अशोक कुमार मद्धेशिया बहुत हसमुख व परिश्रमी व्यक्ति रहे। वे अपने परिश्रम व मेहनत के बल पर चाय की दुकान चलाते हुए सुबह और शाम बैटरी द्वारा चालित ऑटो भी चला कर के परिवार का जीविकोपार्जन बड़ी ही सुंदरता पूर्वक करते रहे। विगत दिनों बिजली की चपेट में आने के कारण उनका असामयिक निधन हो गया जिससे समूचा परिवार व मद्धेशिया समुदाय व्यथित एवं दुखित है। उक्त जानकारी देते हुए मध्य देशीय वैश्य सभा के नगर अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता गुप्ता ने बताया कि वे अपने पीछे तीन पुत्रों से भरा पूरा परिवार अधर में छोड़ कर के के कर के गए हुए हैं ।इस दुख की बेला में समग्र नगर के पूरे समाज के लोग बराबर के भागीदार हैं ।इस मौके पर आगामी 30 अक्टूबर शुक्रवार को उनके गोला बाजार स्थित आवास पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी जिसमें मद्धेशिया वैश्य समाज के लोगों को मौजूद रहने के लिए अपेक्षा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *