अपना जिला

अवैध शराब के कारोबारियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने 28 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

मऊ। जनपद मऊ के विभिन्न थानों द्वारा अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान के दौरान, थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा अशोक राम पुत्र रामधारी निवासी कमालपुर, बजरंगी पुत्र किशोरी निवासी धर्मसीपुर थाना रानीपुर, देवनाथ पुत्र मुटुरु निवासी जमुई, रामबदन पुत्र बीरा निवासी चकजाफरी, बिरस उरांव पुत्र गाजी निवासी झारखंड के कब्जे से क्रमशः 10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब, प्रकाश पुत्र गुरचरन निवासी अब्दुल्लापुर, रामू पुत्र पांचू निवासी मकरी देवलास थाना मुहम्मदाबाद, जीयुत पुत्र शिवपूजन निवासी भदुल्ला थाना जीयनपुर आजमगढ, बबलू पुत्र मंगरा निवासी झारखंड के कब्जे से क्रमशः 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना मधुबन पुलिस द्वारा गुड्डू पुत्र नीमडांड़, बबलू पुत्र जंगी निवासी विशनपुरा, वीरबहादुर पुत्र सूरज निवासी लक्ष्मीपुर थाना मधुबन के कब्जे से क्रमशः 20-60-35 लीटर अवैध कच्ची शराब व थाना घोसी पुलिस द्वारा जगदीश पुत्र चौधरी, नगीना पुत्र मंगरु निवासीगण बिजपुरा थाना घोसी के कब्जे से 15-15 लीटर अवैध कच्ची शराब, बिरजू राजभर, बेचन, अनिल, कन्हैया, बिरसा के कब्जे से क्रमशः 13-12-13-12-15 लीटर, थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा श्याम बिहारी पुत्र उदासी निवासी सलहाबाद, विद्यानिवास पुत्र श्यामजीत निवासी मठमोहम्मदपुर के कब्जे से क्रमशः10-20 लीटर, थाना कोपागंज पुलिस द्वारा जगई पुत्र सागर निवासी बसारथपुर, सुरेन्द्र पुत्र चिखुटी निवासी मटेंहूं थाना कोपागंज के कब्जे से क्रमशः 5-10 लीटर, थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा बबलू यादव पुत्र रामनिवास निवासी रसूलपुर के कब्जे से 10 लीटर, थाना चिरैयाकोट पुलिस द्वारा संजीत यादव पुत्र लौटू यादव, निवासी मनाजीत थाना चिरैयाकोट, बिंदराज पुत्र झूरीराम निवासी मसउदपुर के कब्जे से 20-20 लीटर, थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा राजन सिंह पुत्र निरंजन निवासी मेवड़ीकला थाना हलधरपुर के कब्जे से 20 लीटर, थाना दक्षिणटोला पुलिस द्वारा बरातीलाल व छोटेलाल के कब्जे से 10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में क्रमशः थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *