Uncategorized

अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 2 की मौत कई घायल

कानपुर। जनपद के महाराजपुर थाना इलाके के सरसौल बाजार में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके की चपेट में आकर 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि इस दौरान 3 लोग जख्मी हुए हैं। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा राहत बल) से भी मदद ली जा रही है। पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से आसपास के कई मकान ध्वस्त हो गए। मलबे में कुछ और लोग दबे हो सकते हैं। स्थानीय प्रशासन के लोग भी रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। ब्लास्ट में इस फैक्ट्री के आसपास के आधा दर्जन से ज्यादा मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। इसके मलबे में कई लोग दबे हुए हैं। मरने वालों की तादाद बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। लोगों ने बताया कि सरसौल बाजार में जिस फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ वह अवैध रूप से चल रही थी। पुलिस और प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और इतनी बड़ी घटना हो गई। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *