अपना जिला

अवसर : पालिका दे रही है छूट के साथ हाऊस टैक्स में पंजीकरण का मौका

मऊ। क्या आप मऊनाथ भंजन नगर पालिका परिषद की सीमांकन के अंतर्गत रहते हैं। आप आवासीय मकान बनाकर या कमर्शियल भवन बनाकर रहते है। आपने अपने भवन का पंजीयन नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन के अंतर्गत अगर नहीं कराया है तो आप अपने भवन पर हाउस टैक्स शीघ्र लगवा लें। नगर पालिका परिषद मऊ नाथ भंजन आपके लिए एक बेहतरीन अवसर भी लेकर आया है वह भी छूट के साथ टैक्स का आफर। नगर पालिका परिषद मऊ नाथ भंजन के अधिशासी अधिकारी आशीष ओझा ने बताया कि नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन द्वारा ऐसे भवनों के लिये जो किसी कारण से अभी तक करारोपित नहीं हैं, उनके लिये विशेष अवसर प्रदान किया जा रहा है। ऐसे भवन मालिकों जिनके भवन आवासीय अथवा गैर आवासीय जैसे दुकान, शापिंग माल, काम्पलेक्स, होटल, विवाह-गृह, अस्पताल, नर्सिंग होम, सरकारी व अर्ध-सरकारी भवन आदि के रूप में प्रयोग में हैं और जो कर के दायरे में हैं कर लगाने हेतु 31 मार्च 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। नगर पालिका परिषद निर्धारित समयावधि में प्राप्त आवेदनों पर विशेष छूट देते हुये कर लगाने की प्रक्रिया पूर्णं करेगी। छूट के तहत उन्हें केवल चालू वित्तीय वर्ष से ही कर देय होगा। अन्यथा 31 मार्च 2018 के बाद पालिका द्वारा सर्वे के दौरान यदि ऐसे छूटे हुये भवन पाये जाते हैं तो उन पर पिछले वर्षाें से कर आरोपित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *