अपना जिला

अलग-अलग थानो के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मऊ। थाना सरायलखन्सी में रविवार सायंकाल उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान हथिनी चट्टी सरवां से मु0अ0सं0 415/17 धारा 307,504,506 भादवि, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त अवनीश कुमार उर्फ मिन्टू सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी जयसिंहपुर थाना सरायलखन्सी मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। उधर थाना दोहरीघाट में उप निरीक्षक प्रेम बहादुर यादव मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान मु0अ0सं0 357/17 धारा 354,506 भादवि व 7/8 पास्को एक्ट में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त आदर्श कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी कुरंगा गंगवापार थाना दोहरीघाट मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *